फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर बदमाश के पैर में लगी गोली

Wed, 05 Feb 2025 11:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर (विकासनगर)

सार

पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
गौ तस्कर के पैर में लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


बुधवार तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू (24) निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर
विज्ञापन


बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी  गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था। बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार किया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें