फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पुलिस से मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, कुख्यात गौ तस्कर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज

Wed, 29 May 2024 11:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/पथरी।

सार

पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पड़ताल करने पर सामने आया कि मीर आजम कुख्यात गौ तस्कर है और उसके खिलाफ नई मंडी थाना में गौकशी और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर में लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर के आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गौकशी और तस्करी के धंधे में लिप्त है।

विज्ञापन

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को जिले में कई जगह से गौकशी की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिन पर अंकुश लगाने के निर्देश थाना कोतवाली प्रभारी को दिए गए थे।

बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषगढ़ तिराहे पर अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग पर गौकशी की तैयारी चल रही है। जिस पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की।

टीम ने बदमाशों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया।
विज्ञापन


गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज
मुठभेड़ की सूचना पर सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मीर आलम (40) निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी  बताया। पड़ताल करने पर सामने आया कि मीर आजम कुख्यात गौ तस्कर है और उसके खिलाफ नई मंडी थाना में गौकशी और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: बिल्डर साहनी आत्महत्या केस...धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धारा जुड़ी, आठवीं मंजिल से कूदकर दी थी जान
विज्ञापन


यह भी पता चला कि वह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है और लंढौरा क्षेत्र में किराए पर रहकर फरारी काट रहा है। वह पथरी क्षेत्र में गाय तस्करी और गौकशी का धंधा करने की तैयारी में था। पूछताछ में स्थानीय स्तर पर भी गौ तस्करों व उसके मददगारों के कई नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें