फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर कांवड़ यात्रा, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

Thu, 06 Jul 2017 08:33 AM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं। खुफिया विभाग की ओर से इस तरह के संकेत मिलने पर पुलिस ने हरिद्वार समेत पूरे कांवड़ मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


यूपी, हरियाणा और दिल्ली पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। पूरे कांवड़ क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इन दिनों कांवड़ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। नौ जुलाई से यात्रा शुरू हो जाएगी।

इसे देखते हुए पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड के अफसरों के साथ मंगलवार को पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली और एनसीआर के आसपास ट‌िकी न‌िगाहें

पुलिस प्रशासन सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन के बीच व्यापक समन्वय का दावा कर रहा है। इस बीच खुफिया तंत्र की ओर से प्रशासन को संकेत दिए हैं कि कांवड़ यात्रा को कुछ आतंकी संगठन दिल्ली और एनसीआर के आसपास नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस सूचना ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ के मेला क्षेत्र हरिद्वार समेत समूचे कांवड़ मार्ग पर हाई अलर्ट घोषित कर सतर्कता बढ़ा दी है।

​ एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि खुफिया विभाग की ओर से इस तरह का इनपुट मिला है। हालांकि उसमें बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है फिर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकसी बरत रहा है। पुलिस, अर्द्घसैनिक बल, खुफियातंत्र सभी को सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें