उत्तराखंड पुलिस की तरफ से रसूखदार लोगों को गनर तो खूब मुहैया कराए गए, लेकिन विभाग की तरफ से इनमें से एक का भी सर्विस टैक्स नहीं भरा गया है।
रसूखदारों की कुंडली हो रही तैयार
बड़े प्रॉपर्टी डीलरों, विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं, वकीलों, उद्योगपतियों को हनक के लिए गनर उपलब्ध कराएं गए है। सर्विस टैक्स अफसर अब ऐसे बड़े रसूखदारों की कुंडली तैयार कर रहे हैं।
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विभाग को बकाया सर्विस टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। वर्तमान में शहर के 10 बड़े रसूखदार गनर की सुविधा का उपभोग कर रहे हैं।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
बता दें कि अभी तक सर्विस टैक्स की तरफ से भी इस तरह की कोई सूची तैयार नहीं की गई है। विभाग पहली बार इस तरह की कवायद में जुटा है।
गनर लेने की प्रक्रिया
- गनर चाहने वाले को पुलिस के पास एक शपथ-पत्र भरकर देना होगा है कि उसकी वजह से शहर का लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित नहीं होगा।
- किसी भी अप्रिय स्थिति गनर स्वत: विभाग के लिए कार्य करने को स्वतंत्र होगा।
- गनर हासिल करने वाले को उस समयावधि के लिए गनर के वेतन का भुगतान महकमे को करना होगा, जितने वक्त के लिए गनर लिया गया है।
हो रही कार्रवाई
विभाग की तरफ से हनक दिखाने को दिए गए गनर्स से हुई आय पर अभी तक सर्विस टैक्स नहीं चुकाया गया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
- आरपी सिंह, डिप्टी कमिश्नर, सेंट्रल एक्साइज, कस्टम एंड सर्विस टैक्स
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)