बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे से डॉक्यूमेंट्री बनाने पर पुलिस ने कैमरे से दस मिनट की वीडियो फुटेज डिलीट कर दी है।
शनिवार को बदरीनाथ धाम में ड्रोन कैमरे से नमामि गंगे योजना के तहत एक टीम डॉक्यूमेंट्री बना रही थी। बिना जिला प्रशासन की अनुमति के साथ ही टीम को जिला प्रशासन की अनुमति पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।
उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री जिला प्रशासन की बिना अनुमति के बनाई गई थी। बदरीनाथ थाना पुलिस ने कैमरे को कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि टीम की ओर से दस मिनट की डॉक्यूमेंट्री बना ली गई थी। अब जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही टीम को बदरीनाथ में ड्रोन कैमरे का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी