देहरादून की थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा लाल पुल के पास उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की एसयूवी कार का चालान कर दिया।
बताया गया कि बुधवार को लालपुल पर एक लाल बत्ती लगी एसयूवी कार को रोक कर चैक किया गया तो कार में दो लड़के और एक लड़की बैठे मिले।
कार में लाल बत्ती लगाने व कार में लगे बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया गया कि यह कार हुल्लाश राय, कैबिनेट मिनिस्टर (लघु व्यपार उद्योग मंडल) उप्र के नाम पर रजिस्टर है। जो वर्तमान समय में लखनऊ में हैं।
कार चालक ने अपना नाम वंशज गोयल बताया तथा खुद को ग्राफिक एरा का छात्र बताया है। छात्र का कहना है कि हुल्लाश राय उसके रिश्तेदार हैं। पुलिस ने उक्त कार से लाल बत्ती व बोर्ड हटवाकर चालान कर दिया।