रोशनाबाद की जजेज कालोनी में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। घटनास्थल से कोई सुसाईड नोट भी नहीं मिला है। मृतक कांस्टेबल मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है। सिपाही की आत्महत्या से विभगीय अधिकारी सन्न हैं।
कोतवाली रानीपुर में तैनात जगदीश बिष्ट (22) बृहस्पतिवार रात गश्त कर सुबह जजेज कालोनी में अपने आवास पर पहुंचा था। दोपहर में जगदीश बिष्ट ने अपने सहकर्मी अनूप के साथ खाना खाया था।
फिर वह दूसरे कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। शाम करीब साढ़े छह बजे सोकर उठे अनूप सिंह ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
उसने जगदीश से मोबाइल फोन परभी संपर्क साधना चाहा लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। कांस्टेबल ने फिर महकमे में इस बात की सूचना दी।