फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने 1782 वाहनों की सघन जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
3300 से ज्यादा लोगों का किया सत्यापन
विज्ञापन


रोड से लेकर संवेदनशील इलाकों तक हुई ताबड़तोड़ जांच

माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। दून पुलिस ने सोमवार तड़के सड़क से लेकर संवेदनशील इलाकों के भीतर तक अचानक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1782 वाहनों की जांच की गई। लगभग 3300 लोगों से पूछताछ कर पहचान संबंधी सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच टीमें भोर होने से पहले ही सक्रिय हो गईं। पूरे जनपद के सीमावर्ती चेक पोस्ट और आंतरिक मार्गों पर सघन जांच की गई। धार्मिक स्थल, भीड़-भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील इलाकों को विशेष रूप से जांच के दायरे में रखा गया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें