थानाध्यक्ष आशुतोष चौहान ने बताया कि आरोपी नशीली दवाओं की बिक्री के संबंध में कोई कागजात दिखा नहीं पाया। नशीली दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल संजय पाल, अनिल रावत और मुकेश उनियाल शामिल रहे। एसएसपी रिधिम अग्रवाल और सीओ लक्सर रचिता जुयाल ने नशीली दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर पहली बार नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवा बेचने वालों में अफरातफरी मची हुई है। क्षेत्र में कई स्थानों पर काफी समय से नशीली गोलियां व कैप्सूल तथा इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम हो रही है। कुछ मेडिकल स्टोर व परचून की दुकानों पर नशीली दवाएं बेची जाती है। नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर कई गांव पहले भी चर्चाओं में रहे हैं।