फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा अवैध रुपयों की बड़ा जखीरा

Mon, 13 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
money
विज्ञापन
पुलिस और उड़न दस्ते की संयुक्त टीम ने सोमवार को मसूरी डायवर्जन पर कार से 80 लाख रुपये का कैश बरामद किया है। वहीं नेहरू कॉलोनी में भी 2.55 लाख पकड़े जाने की सूचना है।
विज्ञापन

 
कैश तो बैंकों का बताया गया लेकिन कार सवार तीन लोगों किसी तरह के कागजात नहीं दिखा पाए। उनका कहना था कि वह रकम एटीएम में भरने के लिए ले जा रहे थे। शक इसलिए भी हुआ कि उन्हें रकम का सही ज्ञान नहीं था। कैश को सीज कर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है।

फ्लाइंग दस्ता और राजपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर को मसूरी डायवर्जन पर चेकिंग के दौरान प्राइवेट कार को रोका। तलाशी में कार से मोटा कैश बरामद हुआ। कार सवार सत्येंद्र सिंह निवासी भानियावाला, सुंधाशु भारद्वाज निवासी डीएल रोड और गजेंद्र सिंह निवासी कैंट ने बातचीत में यह रकम सेंट्रल बैंक, आईओबी और यूनियन बैंक की बताई लेकिन किसी तरह के कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


एसओ राजपुर ने पूछा कि यह रकम कहां जा रही थी तो बताया गया कि एटीएम के कैश बाक्स में रखनी थी। रकम कितनी है, इसका भी सही जवाब नहीं दे पाए। उड़न दस्ते ने गिनती के बाद 80 लाख की रकम को सीज कर ट्रेजरी में जमा करा दिया। आयकर विभाग की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देर शाम तक यह बात सामने आई कि यह पैसा आईओबी, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक के एटीएम का था। आईओबी के बैंक अधिकारी तो मौके पर कागजात लेकर पहुंच भी गए थे। देर रात तक आयकर विभाग छानबीन में जुटा हुआ था।

आयकर विभाग ने पहले ही चेताया था
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयकर विभाग ने पहले ही सभी बैंकों को निर्देश दिए थे कि वह अपने कैश को इधर से उधर भेजने के दौरान उससे जुड़े सभी कागजात कैश के साथ ही उपलब्ध कराएं। ताकि चेकिंग हो तो कोई समस्या पैदा न हो। इसके बावजूद अगर बिना कागजात के इतनी मोटी रकम भेजी जा रही थी तो यह बड़ी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें