पुलिस ने 200 रुपए के नकली नोटों के साथ एक युवक को पकड़ा। वहीं जब पुलिस ने बैग खोला तो उसके अंदर इतने पुराने और नए नोट निकले की पुलिस सकते में आ गई। 15000 रुपये नकली नोट के साथ कलियर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इससे पहले 4700 रुपये के नकली नोट मुजफ्फरनगर में चला चुका है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार देर रात कलियर पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी।
इसी दौरान पुलिस को पीपल चौक पर खड़े एक युवक पर कुछ संदेह हुआ तो वह उसकी तरफ बढ़ने लगे। पुलिस को आता देखकर युवक भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया और सीधे थाने लेकर पहुंचे।
इतने नोट मिले
तलाशी लेने पर युवक से 15 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। इनमें 2000 के दो नोट, 500 के दस नोट, 200 के छह नोट, 100 रुपये के 32 और शेष नोट 50 रुपये के थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शारिक पुत्र फुरकान निवासी महमूदनगर मुजफ्फरनगर बताया।
साथ ही जानकारी दी कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने 50 प्रतिशत पर 20 हजार रुपये नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। इनमें से वह 4700 रुपये मुजफ्फरनगर में चला चुका है।
उसके बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।