फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले दो युवक गिरफ्तार, अरेस्टिंग के बाद ये बोले आरोपी

Tue, 30 May 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
acid attack demo image
विज्ञापन
छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने आरोप में घिरे दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सिडकुल निवासी एम कॉम की छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया था। तेजाब के छींटे गिरने से छात्रा की गर्दन, कमर एवं दोनों हाथ झुलस गए थे।

बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने सुधीर और विपिन निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मगर दोनों घर में नहीं मिले थे, मध्यरात्रि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है ‌आरोपियों का

Demo Pic
तेजाब हमले में पकड़े गए एक आरोपी सुधीर ने घटना से इनकार किया है। उसने पुलिस को बयान दिया कि वह घटना के दौरान एलआईसी की किस्त जमा कराने गया था।

विपिन द्वारा भी आरोप झूठा बताया गया है। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों हिरासत में है, मामले की जांच चल रही है। यह भी कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें