घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की थी। पेट्रोल पम्प कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे।
इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग तब तक गगन को लेकर सिनर्जी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गगन के कंधे में गोली अभी भी फंसी हुई है।