फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के सामने आत्मदाह की चेतावनी देने वाले विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mla harish dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी देने वाले पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधायक हरीश धामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक धामी और समर्थकों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को सीएम का पिथौरागढ़ का कार्यक्रम खत्म होने तक इन्हें पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत भी विधायक हरीश धामी के साथ हैं।

विधायक धामी का आरोप है कि नदियों में हो रहे अवैध खनन में भाजपाई लिप्त हैं और इन्हें पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। शिकायत के बाद भी पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


धामी का कहना है कि वह शनिवार को पिथौरागढ़ दौरे पर आ रहे सीएम को अवैध खनन से संबंधित शिकायत करेंगे। अगर सीएम ने उनकी बात नहीं सुनी या फिर कोई कार्रवाई नहीं की तो वह सीएम के सामने आत्मदाह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें