फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मारा छापा तो ऐसी हालत में मिले लड़के-लड़कियां कि सुनने वाले भी शर्मा गए

Thu, 04 Jan 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
sex racket - फोटो : file photo
विज्ञापन

सूचना पर रुड़की पुलिस एक होटल में पहुंची तो वहां कमरे में जोड़ों की हालत के बारे में जिसने भी सुना  इसे बेहद शर्मनाक मामला बताया।

विज्ञापन


पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में छापामार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दो युवक , एक महिला, एक युवती और होटल संचालक को गिरफ्तार किया।

जबकि तीन युगल पुलिस ने छोड़ दिए। इनमें दो जोड़े प्रेमी-प्रेमिका और तीसरे युगल की सगाई हो रखी थी। पुलिस ने तीन युगल सूचना पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बस स्टैंड के पास होटल में हो रहे देह व्यापार की मिली थी सूचना

Police
सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार देर शाम पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार हो रहा है।

इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो होटल के अलग-अलग कमरों से पांच जोड़े अश्लील हरकत करते पकड़े।

कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी के नेतृत्व में पहुंची टीम सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों में मुजफ्फरनगर के एक कालेज की नाबालिग छात्रा और उसका प्रेमी शामिल था। एक युगल ऐसा था, जिनकी सगाई हो रखी थी।
 
विज्ञापन

तीनों युगलों का देह व्यापार से कोई संबंध नहीं

sex racket - फोटो : Demo Pic
एक युवती अपने प्रेमी के साथ होटल में पहुंची थी। इन तीनों युगलों का देह व्यापार से कोई संबंध नहीं था। इस पर इन्हें सूचना पर बुलाए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देह व्यापार कराने के आरोप में होटल संचालक अलीम खान (निवासी मोहल्ला सहरादारान कस्बा, थाना पुरकाजी) को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा ग्राम किनौनी, थाना बघरा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी विशाल बालियान और पुरकाजी, मुजफ्फरनगर निवासी अमीर अहमद को दो महिलाओं के साथ देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं रुड़की की रहने वाली हैं। एसपी देहात ने बताया कि इन सभी लोगों को जो कमरे उपलब्ध कराए गए थे उनकी होटल की रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें