जिसमें भविष्य में भारत आगमन के लिए उसे ब्लैक लिस्ट किया जा सके। बता दें कि सेलाकुई में अब तक का इस तरह का यह आठवां मामला पकड़ा गया है। जिसमें विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर आए और यह उद्योगों में काम करते पकड़े गए। इस साल यह ऐसा दूसरा मामला है।
छह घंटे हुई युआन से पूछताछ
पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होने पर भी चीनी नागरिक से पूछताछ की। बता दें कि चीन के साथ हमारे देश के कड़वे अनुभव जुड़े हैं। बार बार उत्तराखंड से लगी सीमा में भी चीनी सैनिकों के दखल की खबरें आती रहती हैं। लिहाजा उससे इस बात को लेकर भी पुलिस ने गहन पूछताछ की है कि कहीं वह किसी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तो नहीं है। हालांकि पुलिस ने उसके इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से इंकार किया है।
कंपनी पर भी कसेगा शिकंजा
कंपनी ने ही इस चीनी नागरिक को तकनीकी सहायता के लिए बुलाया था। इस मसले को लेकर भी पुलिस फैक्ट्री पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ श्रम मंत्रालय, गृह मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। बता दें कि इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।