फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमीर बाप का बेटा बताकर युवतियों से करता था दोस्ती

Sun, 10 Aug 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने पहचान छिपाकर युवतियों को सम्मोहित कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाने वाले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी इफराज अहमद लोलू को गिरफ्तार किया। वह सेलाकुई में किराये के मकान में रह था। पुलिस ने किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर मकान मालिक पर 10 हजार के चालान की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि एक युवक के सेलाकुई में किराये के मकान में रहकर युवतियों को सम्मोहित कर उनसे दोस्ती करने की सूचना थी। पुलिस ने बताए गए पते पर पहुंचकर युवक से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह स्वयं को अमीर बाप का बेटा बताकर युवतियों को सम्मोहित कर उनसे दोस्ती करता है।
वह अपनी पहचान छिपाकर बार-बार अपना अलग नाम बताता है। युवक हाल में डीबीएस कॉलेज के पास रहता है। उसने सेलाकुई में भी किराये पर कमरा लिया है। युवक को किराये पर कमरा देते समय मकान मालिक ने सत्यापन नहीं करवाया था। मकान मालिक पर चालान की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें