फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक कॉलेज में अनुशासन समिति का गठन हो : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
I-सीओ ने कॉलेज और हॉस्टल संचालकों की ली बैठकI
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर ने मंगलवार को सेलाकुई थाने में कॉलेज और हॉस्टल संचालकों की बैठक ली। उन्हाेंने सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज एवं हॉस्टल के सभी छात्रों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। प्रत्येक कॉलेज में अनुशासन समिति का गठन करें।
विज्ञापन


थाना प्रभारी को हॉस्टल और कॉलेज का औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज एवं हॉस्टल के बाहर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए कॉलेज प्रबंधन विशेष ध्यान रखें। उन्होंने झगड़ा करने वाले छात्रों के माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज एवं हॉस्टल में निवासरत छात्र के किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने को कहा। थाने से प्राप्त होने वाले निर्देशों को हॉस्टल/कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने को कहा। इस दौरान कॉलेज एवं हॉस्टलों के संचालकों का मोबाइल नंबर लेकर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी शैंकी कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें