I
I
I
I-विकासनगर तहसील में आईं 21 शिकायतेंI
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाला तहसील दिवस महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। मंगलवार को त्यूणी और चकराता तहसील में एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचे।
चकराता में प्रभारी तहसीलदार मनोहर लाल और त्यूणी में तहसीलदार गंगाराम पेटवाल की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से तहसील दिवस की शुरुआत हुई। दिनभर अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। तहसीलदार चकराता गंंगराम पेटवाल ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण विभाग स्तर पर हो रहा है। इस कारण फरियादी तहसील दिवस का इंतजार नहीं कर रहे हैं। वहीं, विकासनगर में प्रशासनिक अधिकारी खेम सिंह की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। इसमें कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर 16 का निस्तारण किया गया। शेष के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। राजस्व से जुड़ी 19 और खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संबंधित दो शिकायतें दर्ज हुईं।