एक जून को ही इस दल को वापस मुनस्यारी लौटने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दल के सदस्य प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए नंदा देवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गए। लापता पर्वतारोहियों की खोज में बेस कैंप तक गए आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार को पोलैंड का यह दल मार्ग में मिला। सुनील कुमार ने इसकी सूचना आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया को दी।
बता दें कि
नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण के दौरान एवलांच आने से बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ का संयुक्त अभियान बुधवार से चलेगा।
आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में अभियान चलेगा। रतन सिंह आईटीबीपी के अन्य पर्वतारोहियों के साथ मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।