जिसमें से 50 लीटर शराब अलग निकालकर उसमें 50 लीटर पानी मिलाया गया था। उसका रंग दूधिया हो गया था। उसमें से 35 लीटर शराब बाल्लूपुर गांव के सोनू पुत्र फकीरा को बेची थी। साथ ही 35 लीटर शराब सहारनपुर के पिंटू को बेची थी। 30 लीटर शराब हमारा ही साथी सहारनपुर बेचने गया था।
शराब में से काफी बदबू आने और रंग हल्का होने पर अर्जुन को 150 लीटर शराब वापस कर दी गई थी। इसी शराब को पीने से दोनों राज्यों में लोगों की मौत हुई है। इसलिए ही हम दोनों पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में अर्जुन की तलाश की जा रही है। हरिद्वार जिले में रविवार को जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंच गया।