फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: घोंचू के बाद अब एक और शराब तस्कर मच्छर देर रात गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मच्छर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के पथरियापीर में जहरीली शराब कांड में सामने आए एक और शराब तस्कर को पुलिस ने देर रात भगवानपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान महेश उर्फ मच्छर पुत्र गंगाराम निवासी नेशविला रोड के रूप में हुई है। पुलिस मच्छर को भगवानपुर से लेकर देर रात देहरादून पहुंची। जानकारी के अनुसार महेश उर्फ मच्छर पर शराब तस्करी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते गुरुवार और शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के पथरिया पीर बस्ती में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दस लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में पथरिया पीर में शराब की अवैध तरीके से सप्लाई करने वाले गौरव सिंह और अजय सोनकर उर्फ घोंचू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि महेश बुलंदशहर से सहारनपुर आ रहा है। सूचना पर टीम को तत्काल रवाना किया गया और उसे मंगलवार देर रात ग्यारह बजे के करीब भगवानपुर के पास से मच्छर को गिरफ्तार कर लिया गया। मच्छर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें