परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। इसमें से 6.1171 हेक्टेयर सरकारी और 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। इसके अलावा, निर्माण सामग्री, भारी मशीनरी और अन्य तकनीकी कार्यों के संचालन के लिए सीतापुर स्थित प्रस्तावित पीआरटी डिपो के समीप दो हेक्टेयर अस्थायी भूमि भी चिह्नित की गई है, जिसका उपयोग अगले पांच वर्षों तक किया जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से न केवल स्थानीय नागरिकों का दैनिक सफर सुगम होगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को भी बिना जाम में फंसे सुगम और प्रदूषण मुक्त हरिद्वार दर्शन का लाभ मिल सकेगा।