फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार में जल्द दौड़ेगी पॉड टैक्सी, कैबिनेट ने 'हरिद्वार दर्शन' परियोजना की मंजूर

Fri, 27 Nov 2026 10:30 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड कैबिनेट ने आज हरिद्वार में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया। शहर में पॉड टैक्सी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने और श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। धामी कैबिनेट ने शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) सिस्टम यानी पॉड टैक्सी आधारित महत्वाकांक्षी हरिद्वार दर्शन परियोजना के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। अलग ग्रिड पर संचालित होने वाली यह आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक और आवासीय क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी।

विज्ञापन


योजना के तहत कुल 21.08 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिस पर 21 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसे तीन मुख्य रूटों में बांटा गया है। पहला और सबसे लंबा कॉरिडोर सीतापुर से भारत माता मंदिर तक 15.58 किलोमीटर का होगा, जिसमें 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं। दूसरा कॉरिडोर सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक 3.10 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर चार स्टेशन बनेंगे। वहीं, तीसरा कॉरिडोर गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक 2.40 किलोमीटर का होगा, जिस पर दो स्टेशन बनाए जाएंगे।

UK Top News: कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। इसमें से 6.1171 हेक्टेयर सरकारी और 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। इसके अलावा, निर्माण सामग्री, भारी मशीनरी और अन्य तकनीकी कार्यों के संचालन के लिए सीतापुर स्थित प्रस्तावित पीआरटी डिपो के समीप दो हेक्टेयर अस्थायी भूमि भी चिह्नित की गई है, जिसका उपयोग अगले पांच वर्षों तक किया जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने से न केवल स्थानीय नागरिकों का दैनिक सफर सुगम होगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को भी बिना जाम में फंसे सुगम और प्रदूषण मुक्त हरिद्वार दर्शन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें