पहले तो वह असमंजस में पड़ गए कि यह क्या है और अब क्या करें। बाद में बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि नई सुविधा के तहत उन्हें यह डेबिट कार्ड भेजे गए हैं।
पीएनबी ने अपने खाताधारकों के परिजनों के लिए यह सुविधा दी है। इसके तहत एक कार्ड तो प्राइमरी होगा जो कि सभी बैंकों में चलाया जा सकता है। जबकि दो डेबिट कार्ड अतिरिक्त होंगे।
इन कार्डों को केवल पीएनबी के एटीएम में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। पीएनबी ने यह सुविधा खाताधारक की पत्नी या पति के अलावा बच्चों के लिए दी है। पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी जारी की है।