फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोन के लिए पीएनबी ने छह महीने घुमाया, सीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएजुकेशन लोन न मिलने पर सीएम समेत वित्त मंत्री से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

I

I
I
Iपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से एजुकेशन लोन के लिए एक छात्र व उसके अभिभावक को करीब छह महीने तक घुमाने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों पर आरोप है कि सभी दस्तावेज पूरे करने के बाद भी राशि आवेदक के खाते में नहीं आई। इससे परेशान होकर छात्र के अभिभावक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्रीय वित्त मंत्री से शिकायत की है।
I
I
I
Iजगजीतपुर कनखल हरिद्वार निवासी संजय बड़ेवाल ने बताया कि बीते साल अगस्त में पीएनबी की अहमदपुर शाखा में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन किया था। संजय ने बताया कि उनके पुत्र का चयन नीट परीक्षा के माध्यम से एनएनबी विवि के मेडिकल कॉलेज में हुआ था। बैंक अधिकारियों के निर्देश पर संजय ने 10 लाख रुपये की फीस पहले कॉलेज में जमा कर दी। इससे अलॉटमेंट लेटर और सभी आवश्यक दस्तावेज बैंक में समय से जमा कर दिए जाए।
विज्ञापन

I
I
I
Iबीते अक्तूबर को बैंक के सर्किल हेड रवींद्र, चीफ मैनेजर अभिनव बिष्ट और शाखा प्रबंधक विकल वर्मा ने बताया कि लोन की राशि कॉलेज को ट्रांसफर कर दी गई है। जबकि उस दिन फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी लेकिन कॉलेज प्रशासन से जानकारी जुटाने पर पता चला कि फीस जमा ही नहीं हुई है और लोन को अस्वीकृत कर दिया गया। इस समस्या को लेकर संजय बैंक के कई अधिकारियों से मिले लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iलोन अस्वीकृत होने के संबंध में पूरी जानकारी आवेदक को दे दी गई है। इस संबंध में अगर मुख्यमंत्री कार्यालय या बैंक के उच्च अधिकारियों की ओर से भी जवाब मांगा जाएगा तो उन्हें भी पूरी जानकारी दी जाएगी। खाताधारक की अनुमति के बिना कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा सकती। - रविंद्र पांडे, सर्किल हेड, पीएनबीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें