मंदिर समिति ने रोपवे निर्माण की मांग
कार्तिक स्वामी मंदिर समिति ने मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए कनकचौंरी से मंदिर तक रोपवे निर्माण शुरू करने की मांग की है। साथ ही मंदिर में पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए धर्मशाला निर्माण की बात कही।
पीएमओ से दो उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मंदिर में यात्री सुविधाओं की संभावनाओं को तलाश। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर को वायरलेस सिस्टम से जोड़ने के लिए जल्द कवायद की जा रही है। - विक्रम सिंह नेगी, अध्यक्ष कार्तिक स्वामी मंदिर समिति
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर
पीएमओ से दो सदस्यीय अधिकारियों का दल जिले में पहुंचा था। दल ने प्रशासनिक कामकाज का निरीक्षण व जायजा लिया। साथ ही कार्तिक स्वामी मंदिर का भ्रमण भी किया। - आशीष चंद्र घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग