फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीएम सूर्यघर योजना, 5500 से अधिक लाभार्थियों का इंतजार होगा खत्म, जल्द मिलेगी राज्य सब्सिडी

Thu, 26 Mar 2026 07:40 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीएम सूर्यघर योजना राज्य सब्सिडी का इंतजार कर रहे 5500 से अधिक लाभार्थियों को जल्द राज्य सब्सिडी मिलेगी। कैबिनेट ने 31 मार्च 25 तक संयंत्र शुरू करने वालों को सब्सिडी देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 5500 से अधिक लाभार्थियों का पीएम सूर्यघर योजना राज्य सब्सिडी का इंतजार जल्द खत्म होगा। कैबिनेट ने उन सभी को राज्य सब्सिडी का लाभ देने का फैसला लिया है, जिनके सौर संयंत्र 31 मार्च 2025 तक शुरू हो गए थे।

पीएम सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से तीन किलोवाट प्रोजेक्ट पर 85,800 रुपये और राज्य सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 17,000 की दर से तीन किलोवाट पर 51,000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। पिछले साल एक अप्रैल से राज्य की सब्सिडी बंद कर दी गई थी। बुधवार को हुई कैबिनेट में तय हुआ है कि जितने सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट 31 मार्च 25 तक संचालित हो गए थे, उनको राज्य सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डॉक्टर ने की आत्महत्या: बूंद-बूंद रिसती रही जिंदगी; कार में बोतल लटकाकर भरे इंजेक्शन, घर की थी इकलौती बेटी

उधर, उरेडा के माध्यम से राज्य सब्सिडी मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बजट मिलने के बाद उरेडा ने उन सभी की राज्य सब्सिडी दे दी है, जिनके प्रोजेक्ट जनवरी 2024 तक शुरू हो गए थे। अब कैबिनेट निर्णय के आधार पर बजट मिलने के बाद शेष सभी की सब्सिडी भी आवंटित कर दी जाएगी। 3000 लाभार्थियों की सब्सिडी आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें