उत्तराखंड से आठ हजार आवेदन
पीएम-सूर्य घर योजना के लिए वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ के माध्यम आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड से 13 फरवरी से 18 मई तक 8,107 आवेदन आ चुके हैं। सोलर संयंत्र लगाने के लिए 167 वेंडरों ने भी आवेदन किया है। देहरादून से सर्वाधिक करीब तीन हजार आवेदन आ चुके हैं।
किसके लिए कितनी क्षमता बेहतर
ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, अगर आपकी बिजली की खपत 0-150 यूनिट प्रतिमाह है, तो आपके लिए एक-दो किलोवाट का संयंत्र सही रहेगा। अगर खपत 150-300 यूनिट प्रतिमाह है तो दो से तीन किलोवाट और अगर इससे अधिक है तो तीन किलोवाट से ऊपर का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना होगा।
ये भी पढ़ें...Rishikesh: यूपी के जज के बेटे का रौब...पिता की कार लेकर ट्रैफिक नियम तोड़ता निकला, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
पीएम-सूर्य घर योजना के तहत हर घर सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इसके लिए आए हुए आवेदनों में 10 किलोवाट तक के आवेदन प्राथमिकता पर एक दिन के भीतर निस्तारित होंगे। इसमें तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म हो चुकी है। हमारा मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा वेंडर हों, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम कीमत पर सौर ऊर्जा संयंत्र मिल सकें। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल