इसके बाद दोपहर दो बजे कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेते हुए स्वच्छ पर्यावरण एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
यहां से दोपहर 3.30 बजे दक्ष मंदिर और काली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। बताया कि शाम को 6.30 बजे हरकी पैड़ी पर गंगा की आरती में शामिल होंगी।
वे देश को विश्व महाशक्ति बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए योग, ज्ञान, यज्ञ प्रवचन, आशीर्वाद में भाग लेंगी। इस मौके पर दर्जाधारी भगतराम कोठारी, नरेश शर्मा, सचिन बैनीवाल, कामिनी सड़ाना, निशा शर्मा, सचिन अरोड़ा आदि शामिल हुए।