फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सरकारी फरमान पर हुआ अमल, मदरसों में लगी PM मोदी की फोटो

Sat, 10 Feb 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

सरकारी फरमान पर अमल करते हुए यहां के मदरसों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा ली गई है।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अन्य मदरसों में भी पीएम के फोटो लगवाने की मुहिम तेज कर दी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से 18 अगस्त 2017 को जारी शासनादेश में सभी विभागों और उनके अधीन आने वाले कार्यालयों में प्रधानमंत्री का चित्र लगाने का आदेश जारी किया है।

इसी क्रम में अरबी फारसी मदरसा बोर्ड ने सभी मदरसों के प्रबंधकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाने के निर्देश दिए है। हालांकि उलेमा इसे शरीयत के खिलाफ बता रहे हैं, लेकिन मदरसों के प्रबंधकों ने इसकी परवाह किए बगैर पीएम के फोटो लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी जिंदा या मुर्दा इंसान की फोटो लगाना शरीयत के खिलाफ

मदरसा - फोटो : SOCIAL MEDIA
मोहल्ला नईबस्ती में सूफी कारी अबरार के खानकाहे नूरिया बर्नातु जामिया, कारी कमालुद्दीन के मदरसा जामिया बरकाते कुरान और काजीबाग के मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाया गया है।

इसके अलावा मिस्सरवाला के मदरसा मदर इंडिया और बैलजूड़ी के मदरसा जामिया दारुस्सलाम में भी पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने बताया कि सभी मदरसा प्रबंधकों को प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मदरसों, दुकानों और रिहाइशी जगहों पर किसी जिंदा या मुर्दा इंसान की फोटो लगाना शरीयत के खिलाफ है। बहुत मजबूरी के आलम में इसकी इजाजत है। मदरसों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाना शरीयतन गलत है। ऐसा करने वालों को इसका अजाब (पाप) भोगना होगा। 
- मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, शहर इमाम, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें