दिव्यानी के विचार
- आधुनिक दुनिया में, आधुनिक समस्याओं के साथ, हमें वर्तमान दुनिया की समस्याओं से निपटने के लिए नवीन विचारों वाले नए दिमागों की जरूरत है। ऐसे दिमाग विकसित करने के लिए सीमाओं के बिना शिक्षा इसका सटीक उपाय है।
- सीमाओं के बिना शिक्षा के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी पीढ़ियों के बीच सहयोग और आपसी समझ की आवश्यकता है। एक बच्चा सच्ची शिक्षा तब प्राप्त कर सकता है, जब वह सीखी गई बातों को वास्तविक जीवन की समस्याओं में लागू करता है और उन्हें कुशलता से हल करता है।
पीएम मोदी के पत्र का मजमून
पीएम मोदी ने दिव्यानी को भेजे पत्र में स्नेह आशीष से शुरुआत करते हुए लिखा कि परीक्षा पर चर्चा में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। आप जैसे युवा साथियों के विचारों को जानना, समझना हमारे लिए उत्साहजनक होता है। युवा पीढ़ी की ऊर्जा, आत्मविश्वास, क्षमताओं को देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है। आप जीवन की हर परीक्षा में सफल हों।