प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना उनके संसदीय क्षेत्र बनारस से पहले उत्तराखंड प्रदेश की राजधानी देहरादून में साकार होने जा रहा है।
पीएम मोदी ने अबू धाबी में जिस पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटीएस) में सफर करने के बाद उसे बनारस में लांच करने की योजना बनाई, उस पर दून में काम शुरू होने वाला है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति और इम्पावर्ड कमेटी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर ने योजना को मंजूरी दे दी है।
अब इस योजना को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। यहां से स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना के लिए 2200 करोड़ रुपए का बजट अनुमानित है। योजना के तहत एमडीडीए कार्यालय से साईं मंदिर तक पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का ट्रैक बनाया जाएगा। सड़क के बीच डिवाइडर पर पिलर खड़े करके उनके ऊपर ट्रैक तैयार किया जाएगा।