पीएम के दौरे में स्थानीय उत्पादों को दें वरियता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों में तेजी ला दी है। मुखबा में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीडीओ एसएल सेमवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय उत्पादों, परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाए। साथ ही जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत पर चर्चा की गई।
सीडीओ एसएल सेमवाल ने कहा कि हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए। इसके साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन तीनों गांव में सड़क सहित पैदल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, मुखबा में व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने केे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: सड़क हादसे रोकने के लिए पहाड़ किनारे होगा पौधरोपण, पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा
वहीं उन्होंने पर्यटन अधिकारी, रीप और उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि अपने विभागों से संबंधित स्टॉल और प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों, परंपरा आदि से संबंधित चीजों को महत्व दिया जाए। कहा कि इसके लिए योजना को तैयार कर इसकी रिपोर्ट दें, जिससे समय रहते सभी तैयारियों को पूरा किया जाए। वहीं उन्होंने पैदल रास्तों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं व्यू प्वाइंट को भी पहाड़ी शैली में तैयार करने को कहा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, उद्योग महाप्रबंधक शैली डबराल, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय माैजूद रहे। संवाद