सीएनजी की पाइप लाइन बिछाने का काम गेल गैस लिमिटेड को सौंपा गया है। देहरादून शहर के लिए सीएनजी की पाइप लाइन 90 किमी लंबी होगी। योजना के तहत 50 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। देहरादून में सिटी गैस स्टेशन का निर्माण होगा। हरिद्वार में इसका निर्माण हो चुका है। कंपनी ने तीन लाख लोगों को गैस सप्लाई का लक्ष्य रखा गया है। अगले चरण में ऋषिकेश और मसूरी को भी सीएनजी पाइप लाइन जोड़ा जाएगा।
सीएनजी से ये होंगे फायदे
यह प्राकृतिक गैस खाना बनाने, हीटिंग, पानी गरम करने, एसी चलाने, पावर बैक अप और गाड़ियों के ईंधन के रूप में इस्तेमाल होगी। पाइप के जरिए निर्बाध गैस की सप्लाई होगी।