फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होंने देहरादून पहुंचेगे PM मोदी, ये होगा कार्यक्रम

Tue, 17 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित होने जा रही कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यह कांफ्रेंस 21 जनवरी को आयोजित होगी। वह यहां दिनभर रहेंगे और शाम को 3:45 बजे आईएमए से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी शाम 4:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

कमांडर कांफ्रेंस में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के अलावा कोर कमांडर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। सात घंटे तक चलने वाली इस कांफ्रेंस की आईएमए ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पीएम का कार्यक्रम

- फोटो : file photo
सुबह 8:05 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट से एयरफोर्स विमान से रवानगी
सुबह 8:55 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून आगमन
सुबह 9:00 बजे : एमआई हेलीकॉप्टर से आईएमए के लिए प्रस्थान
सुबह 9:20 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
सुबह 9:25 बजे : कांफ्रेंस स्थल पर आगमन
सुबह 9:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस शुरू होगी
दोपहर 3:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस का समापन
दोपहर 3:35 बजे : आईएमए हैलीपैड के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:40 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
दोपहर 3:45 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
शाम 4:05 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन
शाम 4:20 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
विज्ञापन

आज पहुंच सकती है एसपीजी

एसपीजी की ड्र‌िल - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मंगलवार को एसपीजी (स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप) टीम के देहरादून पहुंचने की संभावना है।

टीम के लिए गाड़ियों का इंतजाम करने के लिए प्रशासन के प्रोटोकॉल विभाग को पत्र मिला है। वहीं, गाड़ियां चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।

ऐसे में पहाड़ों से गाड़ियां मंगाई जा रही हैं। जिलाधिकारी रविनाथ रमन की ओर से आयुक्त गढ़वाल मंडल को पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी आदि जगहों से गाड़ियां मंगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें