फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दो पंचायत के लोगों से PM करेंगे बात

Wed, 01 Jul 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरिद्वार जिले की बहादराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत फेरूपुर रामपुर खेड़ा और रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजूहेड़ी के ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधी बात करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण प्रधानमंत्री को गांव की समस्याओं से अवगत कराएंगे। मंगलवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने दोनों पंचायतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल करते हुए गांव के लोगों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए चुनी गई दोनों पंचायत के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। फेरूपुर रामपुर खेड़ा की ग्राम प्रधान मेघवती देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री से वार्ता करने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी रंजना ने बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और गांव की समस्याएं जानने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में शाम चार बजे से किसानों से वार्ता करेंगे।

सभी ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जिले में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत हाईस्पीड ब्राडबैंड कनेक्टिविटी से ग्राम पंचायतों को जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है। ब्राडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़ी पंचायतों से ग्राम प्रधानों को कस्टोडियन के रूप में तैनात किया जाएगा।

इस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद केबल टीवी ऑपरेटर, टेलीकॉम ऑपरेटर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, बैंक इत्यादि कनेक्शन लेकर जनता को सर्विस डिलीवरी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें