फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarkashi Visit: प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, अधिकारी करेंगे सेटेलाइट और वायरलेस का प्रयोग

Mon, 03 Mar 2025 12:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पीएम मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी विभागों और संगठनों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पीएम दौरे की तैयारियों के लिए हर्षिल क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचार व्यवस्था के लिए मोबाइल नेटवर्क के साथ ही सेटेलाइट फोन और विभिन्न संगठनों के वायरलेस नेटवर्क का प्रयोग करें। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

दो मार्च के अंक में अमर उजाला ने हर्षिल घाटी में संचार सेवा की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद डीएम ने अधिकारियों को सेटेलाइट और वायरलेस नेटवर्क प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि वहां पर मोबाइल नेटवर्क समस्या होने पर जानकारी के आदान-प्रदान में समस्या न हो। पीएम मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी विभागों और संगठनों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Chamoli Avalanche: खुद बर्फ के बवंडर से निकले, फिर लोडर किया स्टार्ट...31 जिंदगियों के लिए ऐसे देवदूत बना चालक

उन्होंने कहा कि गंगोत्री राष्ट्रीय हाईवे पर हिमस्खलन वाले स्थानों की निगरानी के साथ सड़क खोलने के लिए चिह्नित जगहों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनों को तैनात किया जाए। वहीं बीआरओ की सहायता के लिए लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के स्थानीय डिविजनों में उपलब्ध मशीनों को भी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। साथ ही हर्षिल में विद्युत आपूर्ति के वैकल्पिक इंतजाम के लिए पर्याप्त क्षमता के जनरेटर की व्यवस्था करने के साथ ही विद्युत लाइनों की जल्द मरम्म्त करने को कहा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें