फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कल दून के दौरे पर पीएम मोदी, सुरक्षा में न हो कोई कोताही, पुलिस बल को कड़े निर्देश जारी

Wed, 10 Sep 2025 11:39 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुलिसबल को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और अपने प्रभारी से निर्देश लें।
 
विज्ञापन
पुलिसबल को ब्रीफ करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस बल को मौजूदा हालात में विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षा चक्र में कहीं कोई कोई कोताही न हो, इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) राजीव स्वरूप और देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसडीआरएफ बटालियन में पुलिस बल की एक विस्तृत ब्रीफिंग ली। कहा, ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और अपने प्रभारी से निर्देश लें।

ड्यूटी स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों की अच्छी तरह से जांच की जाए। सभी पुलिसकर्मियों को अपना पहचान पत्र और ड्यूटी कार्ड हमेशा साथ रखने के लिए कहा है। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ब्रीफिंग के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों की फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पॉइंट्स का दौरा भी किया।
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit: तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, कल समीक्षा बैठक करेंगे प्रधानमंत्री

Trending Videos
विज्ञापन

समूह में नहीं दिखेंगे पुलिस कर्मी
वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी एक स्थान पर जमा न हों। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित रहेगा। कोई भी पुलिसकर्मी बिना बताए अपना ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेगा। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौलीग्रांट के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जौलीग्रांट और उसके आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एयरपोर्ट के पास स्थित ऊंची इमारतों, पानी की टंकियों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें गहन जांच कर रही हैं। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की धर्मशालाओं, होटल, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर भी जांच अभियान चलाकर बाहरी व संदिग्धों के सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें