फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को कपाटोद्घाटन में केदारनाथ धाम नहीं आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 29 Apr 2018 06:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को कपाटोद्घाटन के अवसर पर केदारनाथ आने की संभावनाएं नहीं हैं। हालांकि सियासी हलकों में पिछले काफी समय से उनके केदारनाथ आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

विज्ञापन


शनिवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान मोदी के केदारनाथ आने के प्रश्न पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अभी ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं आया है। अलबत्ता उन्होंने यह इतना जरूर कहा कि पीएम केदारनाथ अवश्य आएंगे।

पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री के केदारनाथ कपाटोद्घाटन में आने की चर्चाएं थीं। हालांकि सरकार और संगठन के स्तर पर इन संभावनाओं से इनकार किया जा रहा था। शासन स्तर पर भी पीएम के आने का कोई कार्यक्रम नहीं पहुंचा था। लेकिन चर्चाएं यहां तक थी कि पीएम ही नहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी केदारनाथ पहुंचेंगे। अब संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बाद में यात्रा पर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भी नहीं रहे मौजूद, राज्यपाल और स्पीकर ने किए दर्शन 

Governor kk paul
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कपाटोद्घाटन के अवसर पर मौजूद नहीं रहे। 

राज्यपाल डॉ. केके पाल सुबह सवा पांच बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। शनिवार की शाम राजभवन ने राज्यपाल की केदारनाथ यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया था।  

धाम के कपाट रविवार को सुबह वीवीआईपी दर्शनों के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें