फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फरवरी के आखिर तक पीएम मोदी की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

Tue, 09 Jan 2024 07:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। वैसे भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे अधिकारी

इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी। लोस चुनाव को लेकर हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में पार्टी के प्रमुख केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों की रणनीति बनी थी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व और आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक प्रमुख नेताओं की जनसभाएं और संपर्क अभियान की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें