प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर संयु्क्त कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी पहुंच चुके हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने पर राज्यपाल केके पाल, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से आईएमए के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री छह घंटे तक आईएमए में रहने के बाद शाम को 3:45 बजे आईएमए हैलीपैड से जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
कांफ्रेंस में यूनिफाइड कमांड समेत कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
तीनों सेनाओं के प्रमुख पहुंचे
जनरल बिपिन रावत
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) हो रही संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, रक्षा सचिव, राष्ट्रीय सु्रक्षा सलाहकार अजित डोभाल, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ, चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ एडमिरल सुनील लांबा और नौ आर्मी कमांडर भी मौजूद हैं।
कमांडर कांफ्रेंस में पीएम मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। इस दौरान एक फ्लीट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेगी जबकि दूसरी फ्लीट आईएमए में रहेगी।
संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेषतौर पर शुद्ध शाकाहारी लंच बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कम पनीर और कम नमक मिर्च वाला भोजन ग्रहण करेंगे।
ये है पीएम का कार्यक्रम
आईएमए
- फोटो : AmarUjala
सुबह 8:05 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट से एयरफोर्स विमान से रवानगी
सुबह 8:55 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून आगमन
सुबह 9:00 बजे : एमआई हेलीकॉप्टर से आईएमए के लिए प्रस्थान
सुबह 9:20 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
सुबह 9:25 बजे : कांफ्रेंस स्थल पर आगमन
सुबह 9:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस शुरू होगी
दोपहर 3:30 बजे : कमांडर कांफ्रेंस का समापन
दोपहर 3:35 बजे : आईएमए हैलीपैड के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:40 बजे : आईएमए हैलीपैड पर आगमन
दोपहर 3:45 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
शाम 4:05 बजे : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन
शाम 4:20 बजे : दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान