फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर-सपाटे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पहुंचे औली

Wed, 01 Feb 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
pankaj modi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के साथ औली के सैर-सपाटे पर पहुंचे। वे करीब तीन घंटे औली में रहे।
विज्ञापन


जब तक पर्यटक और स्थानीय लोग उन्हें पहचान पाते तब तक वे औली से चले गए। यहां तक कि जोशीमठ-औली रोपवे संचालन कर रहे जीएमवीएन के अधिकारी भी उन्हें नहीं पहचान पाए।

पंकज मोदी परिजनों के साथ बुधवार सुबह ग्यारह बजे जोशीमठ में औली रोपवे से औली के लिए रवाना हुए। वे सीधे रोपवे के टावर नंबर दस पर पहुंचे। वे यहां बर्फ का आनंद ही ले रहे थे कि इसी बीच आईटीबीपी के कुछ अधिकारी और जवानों के साथ जब उनकी बातचीत हुई तो पता चला कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई हैं।
विज्ञापन


उसके बाद जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जवानों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। पंकज मोदी ने करीब तीन घंटे तक औली में बर्फ से ढकीं पर्वत चोटियों और औली में बुग्याल में जमीं बर्फ का लुत्फ उठाया। वे अपराह्न दो बजकर पंद्रह मिनट पर औली से वापस चले गए।
विज्ञापन


जोशीमठ में रोपवे संचालक प्रमोद डिमरी ने बताया कि रोपवे पंजीकरण में उन्होंने अपना नाम सिर्फ पंकज लिखवाया। पूरा नाम न होने के कारण उन्हें पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें