फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले ही रुद्रपुर पहुंच गए किसान गुरुबख्श सिंह, पीएम मोदी देंगे खास सौगात

Thu, 14 Feb 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

सितारगंज के किसान गुरुबख्श सिंह जनसभा से एक दिन पहले ही रुद्रपुर पहुंच गए। 

विज्ञापन


वह प्रधानमंत्री के हाथ से एक लाख रुपये का चेक लेने के लिए खासे उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, गुरुबख्श सिंह ने प्रस्तावित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा भी लिया।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश सरकार की 3600 करोड़ की सहकारिता विकास योजना के शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को पीएम मोदी से काफी उम्मीदें

प्रदेश सरकार की योजना है कि योजना के शुभारंभ पर कुछ किसानों को पीएम चेक भी दें। इसी योजना के लाभार्थी सितारगंज दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर व मैनाझुंडी गांव निवासी कृषक गुरुबख्श सिंह हैं। 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गुरुबख्श सिंह ने बताया कि उनके नाम पर सात एकड़ कृषि भूमि है। उन पर सहकारी समितियों का करीब छह लाख रुपये का कर्ज भी है।

अब वह बिना ब्याज के मिलने वाले पांच लाख के ऋण में से एक लाख रुपये ऋण ले रहे हैं। कहा कि किसानों को पीएम मोदी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें