फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात, बातचीत कर बढ़ाया छात्रों का हौसला

Sun, 29 Jan 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने  राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया। मन की बात कार्यक्रम के दौरान ख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम सुनते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के सभागार में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ पीएम की मन की बात सुनी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में गोवा में 06 से 08 जनवरी 2023 को आयोजित पर्पल फेस्ट का जिक्र किया, जिसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। यहां दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य हो रहे हैं। हर साल 21 जून को योग दिवस एवं वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय  मिलेट वर्ष मनाने को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि राज्य में भी जी-20 के तहत जो दो बैठकें होंगी, उनमें मिलेट के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मिलेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का यह हमारे पास सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ई-कचरा के सही निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की है, ई-कचरे को एकत्रित कर उसकी री-साइकिलिंग के लिए ई-बेस टेक्नोलॉजी को हमें राज्य में बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ई-कचरे के लिए रुड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी का जिक्र किया गया।

ये भी पढ़ें...Joshimath: असुरक्षित भवन पर ध्वस्तीकरण का स्टीकर, रिपोर्ट में सूक्ष्म दरार, प्रशासन की बात से पीड़ित को झटका

उन्होंने रुड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी द्वारा ई-कचरे के लिए विकसित की गई तकनीक की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें