अब चौथी किस्त 4.34 लाख किसानों को ही मिल पाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार किसानों के आधार नंबर, बैंक खाता व अन्य दस्तावेजों में नाम, पता में गलतियां है। जिससे केंद्र ने योजना की किस्त रोक दी है।
जन सेवा केंद्र पर सही कराएं रिकॉर्ड
पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीकृत किसानों के रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गलतियां हैं तो वे जन सेवा केंद्रों पर जाकर रिकॉर्ड को सही करा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसान अपना पंजीकरण कराने के साथ ही दस्तावेजों की गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
-अजय शर्मा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग