विकासनगर। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में सामाजिक समस्याओं के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यों की जानकारी से भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके माध्यम से समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किए जाते रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा आदि से संबंधित समस्याओं के संबंध में विभाग से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक सूचनाओं का आदान प्रदान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा है। बैठक में तीन महीने में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सुशील साहू, राजेंद्र पाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद