फोटो...
सेलाकुई। राजा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में शुक्रवार को शहीदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में संगतों ने मत्था टेककर प्रार्थना की। इस मौके पर ज्ञानी रमनदीप सिंह, गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब कमेटी के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद