फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चकराता महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुमेर चंद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के खो-खो वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजय रही। विजेता टीम में कंचन तोमर, हिमांशी रावत, वनीता, आयुषी रावत, अनुष्का, शिवानी चौहान, श्रुति रावत और अंजना शामिल रहीं। इसी प्रकार से भाला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कबीर प्रथम, रितेश कुमार द्वितीय व निलेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, अनुष्का द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में रोहित कुमार प्रथम, रितेश कुमार द्वितीय और नीलेश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, आयुषी रावत द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही कैरम बालक वर्ग में मनीष चौहान और ऋतिक तोमर प्रथम, नीलेश वर्मा और रितेश द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आयुषी रावत और श्रुति रावत प्रथम, अनुष्का व हिमांशी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुमेरचंद सुमन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अपना प्रदर्शन और बेहतर करने को प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. सुदीप्ता कंडारी, डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. पूजा रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें