प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ चेन्नई में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में जीत हासिल करने वाले छात्र।
- फोटो : VIKAS NAGAR
चेन्नई में संपन्न हुई 15वीं ओगास्की कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में 28 फीटा रोड स्थित राणा एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के 10 छात्रों ने अपने हुनर के जलवे बिखेरे। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के दो छात्रों ने पहला, दो छात्रों ने दूसरा और छह छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
सभी छात्रों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। रविवार को सभी छात्रों का एकेडमी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने हैड कोच आशीष राणा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आशीष ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के ओजस यादव और जयंत ग्रोवर ने पहला, शौर्यप्रताप सिंह चौहान, मोहित चौहान ने दूसरा और प्रत्यक्ष यादव, जसिका ग्रोवर, अनिकेत फरस्वाण, आरव गोयल, आदित्य तोमर और अनुभव मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक छात्र यश रोहिता तबीयत खराब होने के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सका।
बताया कि प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले छात्र जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मलिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक उपेंद्र मलिक ने भी सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रिजेश कुमार, पवन राणा, सीमा यादव, सीमा राणा, सुनील ग्रोवर, बबलू, अमित गोयल, संगीता तोमर, रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।